Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Churu331001

चूरू में स्काउट शिविर के साथ पर्यावरण बचाओ और यातायात सुरक्षा जागरूकता प्रचार

NPNavratan Prajapat
Dec 16, 2025 04:18:12
Churu, Rajasthan
चूरू विधानसभा- चूरू शिविरार्थियों ने निकाली जन जागरूकता रैली, चूरू। राजस्थान state भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक यूनिपट लीडर गाइड ग्रुप शिविर का आयोजन स्काउट प्रशिक्षण केन्द्र पर किया जा रहा है। राज्य स्तरीय गाइड गाइड ग्रुप शिविर का संचालन सीओ गाइड सुभिता महला की ओर से किया जा रहा है। शिविर के 06वे दिन का प्रारम्भ सुबह योग और प्राणायाम से किया गया। इस अवसर पर सीओ स्काउट महिपाल सिंह तंवर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन उन्मूलन के लिये हमें अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिए। पॉलीथिन का उपयोग रोकने के लिए इसकी शुरुआत खुद के घर से ही की जानी चाहिए। पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण एवं स्वास्थ्य दोनों के लिये हानिकारक है इससे न केवल विभिन्न प्रकार के रोग बढ़ते है अपितु प्रदूषण भी फैलता है, जो मानव जीवन एवं पशु पक्षियों के लिये भी हानिकारक है। उन्होंने अधिकाधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया। शिविरार्थियों को नेतृत्व विकास के अन्तर्गत नेतृत्व की परिभाषा, प्रकार,कार्य एवं आवष्यकता पर विस्तार से बताया गया। भावी शिक्षकों से बाल मनोविज्ञान पर चर्चा करते हुए विभिन्न आयु वर्ग के बालकों की आवश्यकताएं, विशेषताएं एवं रूचियां के विषय मे बताते हुए छोटे बच्चों को खेलों और कहानियों के माध्यम से शिक्षा देने पर बल दिया। शिविर में लीडरशिप, अनुमान लगाना, ध्वज शिष्टाचार, लैसिंग, हाइक, कैरी मैथड, मार्चपास्ट एवं ड्रिल, व्यक्तित्व विकास, समुह चर्चा व शिविर ज्वाल आदि विषयों का प्रशिक्षण जिले के दक्ष प्रशिक्षक सत्यनारायण स्वामी, मनीराम, ओमप्रकाश मेघवाल व अमर सिंह आदि की ओर से दिया जा रहा। इस शिविर में स्वच्छता पखवाड़ा व सड़क सुरक्षा अभियान के तहत भालेरी रोड़ से चूरू चौपाटी तक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। चूरू चौपाटी में साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया। स्काउट गाइड ने जन साधारण को हेलमेट लगाने एवं यातायाता नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RJRahul Joshi
Dec 16, 2025 12:30:43
Kota, Rajasthan:शहर की नगरीय निकायों में शुरू हुए शहरी समस्या समाधान शिविर, 16-24दिसम्बर तक होंगे आयोजित, राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर लग रहे हैं शिविर, नगर निगम कोटा एवं KDA के प्रशासनिक भवन में हो रहा आयोजन, सुबह 9.30-6 तक जारी रहेंगे शिविर, नगर निकायों के विभिन्न विभागों से जुड़े काम को लेकर पहुंच रहे शहरवासी, वार्ड एवं जॉन के आधार पर हो रही सुनवाई, खाद्य सुरक्षा योजना में भी जोड़े जा रहे नाम, निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा एवं KDC ममता तिवारी ने निगम एवं KDA में शिविरों का किया अवलोकन, विभागीय अधिकारियों को दिए समस्या समाधान हेतु निर्देश, राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य हो रहा समस्या समाधान शिविर का आयोजन, पूर्व में शिविर के लंबित कार्यों के निस्तारण एवं आने वाले प्रकरणों का हो रहा समाधान, उच्चाधिकारियों की मौजूदगी के चलते समस्या समाधान में आ रही गतिशीलता, बाइट - 1. ममता तिवारी KDC 2. ओमप्रकाश मेहरा आयुक्त नगर निगम
0
comment0
Report
RRRikeshwar Rana
Dec 16, 2025 12:30:24
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा जिले के गामावाड़ा गांव में बीती रात एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने एक ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोषित ग्रामीणों ने प्राइवेट कंपनी के खिलाफ सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रेलर हादसे के बाद उचित मुआवजा नहीं दिए जाने से नाराज़ होकर उन्होंने चक्का जाम किया। सड़क जाम के चलते सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद सड़क को बहाल कराया जा सका। हालांकि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
0
comment0
Report
Dec 16, 2025 12:29:51
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Dec 16, 2025 12:24:38
Jaipur, Rajasthan:राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर नगर निगम जयपुर ने स्वच्छता को सिर्फ अभियान नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप दे दिया। मंगलवार सुबह 10 बजे जैसे ही निगम मुख्यालय में झाड़ू उठी, संदेश साफ था—स्वच्छता भाषणों से नहीं, भागीदारी से आएगी। निगम प्रशासक पूनम और आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने खुद झाड़ू लगाकर अभियान की अगुवाई की। मुख्यालय ही नहीं, शहर के सभी जोन कार्यालयों में एक साथ सफाई अभियान चला, जो तय समय से अधिक चला और पूरे सिस्टम की सक्रियता दिखा गया। प्रशासक पूनम ने जयपुरवासियों से अपील की कि खुले में कचरा न फेंकें, शहर की सड़कों, विरासत स्थलों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखें और कचरा निर्धारित पात्रों में ही डालें। वहीं आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने कहा स्वच्छ शहर ही स्वस्थ और विकसित शहर की पहचान है, और इसकी सबसे मजबूत कड़ी जनभागीदारी है। अभियान के दौरान निगम मुख्यालय परिसर में व्यापक सफाई, कचरे का पृथक्करण और समुचित निस्तारण किया गया। साथ ही सभी जोन कार्यालयों में एक साथ चले अभियान ने ‘स्वच्छ जयपुर’ के संकल्प को और मजबूत किया। इस सामूहिक श्रमदान में अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र बंसल, प्रवीण कुमार, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रवण वर्मा, अधीक्षक अभियंता नितिन शर्मा, उपायुक्त स्वास्थ्य ओमप्रकाश थानवी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। जब नेतृत्व झाड़ू उठाता है, तो संदेश खुद-ब-खुद शहर की हर गली तक पहुंचता है। जयपुर में आज स्वच्छता सिर्फ कार्यक्रम नहीं, संकल्प बनकर उतरी.
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Dec 16, 2025 12:24:11
Alwar, Rajasthan:अलवर में एसआईआर ड्राफ्ट जारी, 6 विधानसभा क्षेत्रों से 1.10 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे अलवर में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के तहत मंगलवार को एब्सेंट, शिफ्टेड और मृत वोटरों की ड्राफ्ट सूची जारी कर दी गई। इस ड्राफ्ट के अनुसार जिले की छह विधानसभा सीटों में कुल 1 लाख 10 हजार 245 वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक, 62 हजार 759 वोटर एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट पाए गए, जबकि 26 हजार 100 वोटरों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा 8 हजार 303 वोटर डबल पाए गए और 12 हजार 690 वोटर अपने दर्ज पते पर अनुपस्थित मिले। वहीं 373 वोटरों के नाम अन्य विभिन्न कारणों से सूची से हटाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से सबसे ज्यादा असर अलवर शहर सीट पर पड़ा है, जहां करीब 41 हजार वोटरों के नाम कटे हैं। वहीं सबसे कम कटौती थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 हजार और कठूमर में करीब 11 हजार वोटरों की हुई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भी करीब 17 हजार वोटरों के नाम सूची से हटाए गए हैं। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि जिन मतदाताओं के नाम किसी भी कारण से एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस का जवाब देकर संबंधित मतदाता अपना पक्ष रख सकते हैं और पात्र होने पर पुनः अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। यह नोटिस वितरण प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू की जाएगी।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Dec 16, 2025 12:23:59
Khordha, Odisha:୨୭ତମ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲା ଭାରତ ସ୍କାଉଟ୍ ଗାଇଡ୍ କ୍ୟାମ୍ପୋରୀ ଉଦଘାଟିତ l ଖୋର୍ଦ୍ଧା ବିଜେବି ଉଚ୍ଚ ବିଦ୍ୟାଳୟ ଖେଳ ପଡିଆ ଠାରେ ୨୭ ତମ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲା ଭାରତ ସ୍କାଉଟ୍ ଗାଇଡ କ୍ୟାମ୍ପୋରୀ ଆଜି ଅପରାହ୍ନରେ ଉଦଘାଟିତ ହୋଇ ଯାଇଅଛି। ଏହି କ୍ୟାମ୍ପୋରିକୁ ଖୋର୍ଦ୍ଧାର ମାନ୍ୟବର ବିଧାୟକ ଶ୍ରୀଯୁକ୍ତ ପ୍ରଶାନ୍ତ କୁମାର ଜଗଦେବ ଉଦ୍ଘାଟନ କରିଥିଲେ। ପରେ ପରେ ୭ ଟି ବ୍ଲକର ସ୍କାଉଟ୍ ଓ ଗାଇଡ ମାନେ ମାର୍ଚ୍ଚ ଫାଷ୍ଟରେ ଅତିଥି ମାନଙ୍କୁ ଅଭିବାଦନ ଜଣାଇଥିଲେ। ଏହା ପରେ ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ କମିଶନର ତଥା ଜିଲ୍ଲା ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ସୋନାମିକା ରାୟ ଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ଏକ ଉଦ୍ଘାଟନୀ ସଭା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିଲା। ଏହି ସଭାରେ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲା ପରିଷଦ ଅଧYCକ୍ଷା ରୂପଶ୍ରୀ ରାଣୀ ଗୁମାନ ସିଂ ମukh୍ୟ ବକ୍ତା ଭାବେ,ଉପାଧ୍ୟକ୍ଷ ଗୋପୀନାଥ ମହାରଣା, ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲା ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ପ୍ରଜ୍ଞା ପାରମିତା ଜେନା, ରଶ୍ମି ବାଳା ପରିଡା, ବିଜୟ କୁମାର ବେହେରା, ସାଂଗଠାନିକ ସଂପାଦକ ବିଭୁ ପ୍ରସାଦ ସେନାପତି, ଓ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ବ୍ଳକ ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଯାଜ୍ଞସେନି ସାହୁ ଓ ଗାଇଡ କମିସନର ଜୟନ୍ତୀ ହୋତା ସ୍କାଉଟ ର ସୁଧାକର ମହାପାତ୍ର ପ୍ରମୁଖ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ। ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଉଦଘାଟନି ସଙ୍ଗୀତ ଗାନ ପରେ ଜିଲ୍ଲା ସଂପାଦକ ସୁଧାକର ମହାପତ୍ର ବାର୍ଷିକ ବିବରଣୀ ପାଠ କାଠଥଲେ। ଏହି କ୍ୟାମ୍ପରେ ୩୬୮ ଜଣ ସ୍କାଉଟ୍ ଓ ୩୦୯ ଜଣ ଗାଇଡ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ଓ ଗାଇଡ କ୍ୟାପଟେନ ୬୫, ସ୍କାଉଟ ମାଷ୍ଟର ୭୫ ଜଣ ଙ୍କୁ ନେଇ ମୋଟ ୧୦୧୦ ଜଣ ସଭ୍ୟ ସଭ୍ୟା ଯୋଗ ଦେଇଥିବା ସୁଚନା ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ। ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ୩ ଦିନ ଧରି ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବା ସହିତ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀ ମାନଙ୍କଦ୍ୱାରା ୧୪ଟି ବିଭାଗରେ ପ୍ରତିଯୋଗିତା ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବା କଥା ପ୍ରକାଶ କରିଥିଲେ। ବିଭିନ୍ନ ଦିବସରେ କ୍ୟାମ୍ପ ଫାୟର, ପତାକା ଉତ୍ତୋଳନ ଲିଡର ସିପ ମିଟ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବ ବୋଲି ପ୍ରକାଶ କରିଥିଲେ। ସଭାପତି ତଥା ମୁଖ୍ୟ କମିଶନର, ଜିଲ୍ଲା ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ସୋନାମିକା ରାୟ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀମାନଙ୍କୁ ଦେଶ ଗଠନ ସହିତ ସମାଜରେ ଶାନ୍ତି ଶୃଙଖଳା ଉତ୍ତମ ନାଗରିକ ଓ ସମାଜ ସେବା କ୍ଷେତ୍ରରେ ନିଜକୁ ନିୟୋଜିତ କରିବାକୁ ସ୍କାଉଟ ଶୃଙ୍ଖଳା ଓ ଶିକ୍ଷା, ଚେତନା ଦିଏ ବୋଲି କହିଥିଲେ l ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ଶ୍ରୀଯୁକ୍ତ ଜଗଦେବ ଛାତ୍ର ଛାତ୍ରୀମାନେ ବିକଶିତ ଭାରତରେ ଜଣେ ଜଣେ ବିକଶିତ ନାਗରିକ ହେବାକୁ ପରାମର୍ଶ ଦେଇଥିଲେ। ମୁଖ୍ୟ ବକ୍ତା ଶ୍ରୀମତି ଗୁମାନ ସିଂହ କର୍ମ ଉପରେ ଗୁରୁତ୍ବ ଦେଇ ସମସ୍ତେ ଭଲ କାମ କରିବାକୁ ପରାମର୍ଶ ଦେଇଥିଲେ। ମାର୍ଚ୍ଚ ଫାଷ୍ଟ କୁ ଗାଇଡ କମିଶନ ର ପୀତବାସ ପଟନାୟକ, ଦିବାକର ପଟ୍‌ଟନାୟକ, o ରମେଶ ବଳବନ୍ତରାୟ ପରିଚାଳନା କରିଥିଲେ। ଶେଷରେ ବ୍ଲକ ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଯାଜ୍ଞସେନୀ ସାହୁ ଧନ୍ୟବାଦ ଦେଇଥିଲେ। ସଂଧ୍ୟା ରେ କଲର ପାଟି ପ୍ରତିଯୋଗିତା, o ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଅନୁଷ୍ଟିତ ହେବା ପରେ କ୍ୟାମ୍ପ ଫାୟାର ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇ ଶିବିରାର୍ଥୀ ମାନଙ୍କୁ ଇ ଶିବରାମାଳା ପାଇଁ ଲାଇଟ୍ ଆଉଟ୍ ହୋଇଥିଲା।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Dec 16, 2025 12:23:34
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिले के कोंच नगर में प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूली वाहनों के सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों की जांच के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में चलने वाले वाहनों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। एआरटीओ सुरेश कुमार ने बताया कि स्कूली वाहनों में आग बुझाने के लिए फायर सिलेंडर, फास्टैग बॉक्स, वाहन की फिटनेस, बच्चों की सीटों की संख्या जैसे मानक शामिल हैं। इस अभियान में 24 वाहनों का चालान काटा गया। एसडीएम ज्योति सिंह ने कहा कि यह अभियान जागरूकता लाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया था। बताया गया कि स्कूली वाहनों के अलावा, टीम ने छोटे वाहनों और बाइक सवारों के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। एसडीएम कोंच, ज्योति सिंह ने कहा कि सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को चिन्हित करने के लिए 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लैक्टर टेप लगाए। इससे रात में या कोहरे में इन वाहनों को आसानी से देखा जा सकेगा और पीछे से आने वाले वाहनों को सतर्क करने में मदद मिलेगी। इस अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने कुल 24 वाहनों का चालान काटा गया। वहीं, एसडीएम कोंच, ज्योति सिंह ने कहा, यह अभियान जागरूकता लाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया था। हमारा प्रयास है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम से कम किया जाए, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए। प्रशासन की ओर से ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Dec 16, 2025 12:22:55
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर मां की वापसी के लिए मुस्लिम युवती ने योगी मोदी से लगाई फरियाद नौकरी का लालच देकर एजेंट ने ओमान भेजा 2 महीने से मां को नहीं देखा मोदी योगी जी माँ से मिलवा दो ओमान से महिला को वापस कानपुर लाने के लिए एजेंट 1.50 लाख की कर रहा डिमांड सोशल मीडिया पर योगी मोदी से करुण गुहार लगाते बच्चों का वीडियो वायरल बच्चों की माँ के लिए पुकार सुनकर जाजमऊ पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने जांच कर कार्रवाई करने की कही बात कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के दीदार नगर बस्ती में रहने वाली शाहिना ने अपनी मां को ओमान से सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील की है。 शाहिना का कहना है कि करीब तीन महीने पहले लखनऊ निवासी एक युवक ने खुद को एजेंट बताकर उनकी मां फरीदा को अधिक कमाई का लालच देकर ओमान भेजा था। एजेंट ने दावा किया था कि वहां खाना बनाने का काम है और अच्छी सैलरी मिलेगी, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। रिश्तेदारों के माध्यम से पहचान होने के कारण परिवार ने उस पर भरोसा कर लिया。 शाहिना के मुताबिक 28 अक्टूबर को एजेंट ने बिना किसी मेडिकल जांच के उनकी मां को ओमान भेज दिया। ओमान पहुंचने के बाद शुरुआती दिनों में फोन पर बातचीत हुई। मां ने बताया कि वह सुरक्षित पहुंच गई हैं और उन्हें खाना बनाने की नौकरी भी मिल गई है। लेकिन कुछ ही दिनों बाद अचानक उनका फोन बंद हो गया。 इसके बाद जब परिवार ने एजेंट से संपर्क किया तो वह लगातार टालमटोल करता रहा। जब पुलिस में शिकायत की बात कही गई तो एजेंट ने धमकी देते हुए कहा कि अगर मां को वापस चाहिए तो एक लाख रुपये का इंतजाम करना होगा, वरना उन्हें भूल जाओ。 शाहिना ने बताया कि उनके पिता रफीक दिव्यांग हैं। परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां फरीदा पर ही थी, जो घरों में खाना बनाकर परिवार का खर्च चलाती थीं। उनके दो भाई अमन और अजमत हैं, जबकि बहन फातिमा की शादी लखनऊ में हो चुकी है。 शाहिना का कहना है कि दो दिन पहले उनकी मां से किसी तरह बात हो सकी थी। मां ने रोते हुए कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उनके साथ चार अन्य भारतीय महिलाएं भी फंसी हुई हैं। उन्होंने बेटी से किसी भी तरह उन्हें भारत वापस बुलाने की गुहार लगाई。 पीड़िता की बेटी शाहिना ने पूरे मामले की शिकायत जाजमऊ थाने में दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और एजेंट की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Dec 16, 2025 12:20:52
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में नकली पुलिस बनकर व्यापारी को लूटने वाले ईरानी गैंग के दो बदमाश नर्मदापुरम से गिरफ्तार। कपड़ा व्यापारी को रोक कर आरोपियों ने सोने चेन और अंगूठी लूटी थी। खंडवा में पिछले महीने दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यापारी से नकली पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने नर्मदा पुरम से पकड़ा। ये दोनों बदमाश ईरानी गैंग के लुटेरे हैं; इन पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पहले भी कई प्रमुख मामले दर्ज हैं। इनमें से एक अभी भी फरार है; पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। पिछले माह खंडवा शहर में कपड़ा व्यापारी अस्मत गुरबाणी के साथ फिल्मी स्टाइल में दिन दहाड़े तीन युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। नकली पुलिस अधिकारी बनकर घर से दुकान आ रहे व्यापारी को रास्ते में रोक कर लूटपाट करते हुए सोने की चेन और अंगूठी लूटी गई थी। खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बताया कि पिछले माह हुई लूट की वारदात के आरोपियों को हिरासत में लिया गया है; उनसे अन्य वारदात की जानकारी निकालने के लिए रिमांड पर पूछताछ होगी। जांच में पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और अन्य जिलों की पुलिस को भी भेजे; आरोपियों की पहचान कर उन्हें नर्मदापुरम से गिरफ्तार किया गया। उसके लिए पुलिस ने वेशभूषा बदली और असल में व्यापारी बनकर इन्हें पकड़ा। आरोपियों के नाम अयान और कासिम हैं; इनके खिलाफ पूर्व में इसी तरह की वारदातों के कई मामले दर्ज हैं। अन्य जिलों की पुलिस भी इनकी तलाश में जुटी थी। खंडवा में चार लोगों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया था; दो को गिरफ्तार किया गया, एक फरार है। लूट का मसरोका बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है। खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये इनाम घोषित था; इन्हें नगद इनाम दिया जाएगा। फरियादी के भाई कपड़ा व्यापारी ने एसपी और पुलिस टीम को सम्मानित किया; 51,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की गई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top