Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karauli322241

अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन: कौटिल्य कोटा और राजस्थान टीटी विजेता

ACAshish Chaturvedi
Dec 18, 2025 08:04:53
Karauli, Rajasthan
हिण्डौन के खेड़ा स्थित सौरव एजुकेशन कैंपस में गत 11 दिसंबर से आयोजित हो रही महिला एवं पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले पुरुष वर्ग में कौटिल्य कॉलेज कोटा ने एवं महिला वर्ग में राजस्थान टीटी कॉलेज खेडा ने जीता। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला कौटिल्य कॉलेज कोटा और राजकीयआर्ट्स कॉलेज कोटा के बीच खेला गया। जिसमें कौटिल्य कॉलेज कोटा ने 40 रन से जीत लिया। इसी प्रकार महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला राजस्थान टीटी कॉलेज खेड़ा व निर्मल पीजी कॉलेज हिंडौन के बीच खेला गया। जिसमे राजस्थान टी टी कॉलेज की टीम 14 रन से विजयी घोषित हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में देहली एजुकेशन सोसाइटी के सचिव महेश बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा के जिला शिक्षा अधिकारी इंद्रेश तिवारी ने की। विजेता और उप विजेता टीमों को शील्ड एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बेनीवाल ने कहा कि खेल मनोरंजन का साधन नहीं है यह हमें सामाजिक जीवन में अनुशासन निर्णय क्षमता परस्पर सामंजस की भावना को विकसित करता है साथ ही उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आने वाली अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुट जाने की प्रेरणा दी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GSGAURAV SRIVASTAVA
Dec 18, 2025 09:49:54
Auraiya, Uttar Pradesh:जिला सदर कोतवाली क्षेत्र औरैया में युवक के साथ तीन लाख की टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। टप्पेबाजी की घटना से युवक की गाढ़ी कमाई पर चोट लगी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है लेकिन अभी तक ऑफिशियल बयान नहीं आया है। घटना के संबंध में बता दें कि आवास विकास कॉलोनी औरैया के रहने वाले ज्ञान सिंह ने अपने पुत्र अमित कुमार को एटीएम देकर रुपए निकालने भेजा था। अमित औरैया की कानपुर रोड स्थित एक एटीएम पर रुपए निकालने पहुंचा लेकिन एटीएम कार्ड काम नहीं किया इस पर एटीएम रूम में मौजूद युवक ने मदद करने की बात कहते हुए धोखे से कार्ड बदल लिया। जब रुपए नहीं निकले तो अमित वापस घर आ गया उसी बीच फ्रॉड युवक ने एक लाख अट्ठानवे हजार रुपए और उन्चास हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए और 10-10 हजार विड्रॉल कर लिया। पुत्र के मोबाइल पर संदेश आया तो होश उड़ गए। युवक एटीएम पर दौड़ कर पहुंचा तब तक वह फरार हो गया। बैंक की मदद से युवक ने सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें सफेद जैकेट पहने युवक कार्ड बदलते हुए दिख रहा है। फिलहाल जी न्यूज पर इस घटना का एक्सक्लूसिव वीडियो मौजूद है। बाइट: पीड़ित युवक अमित बाइट: ज्ञान सिंह खाताधारक
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Dec 18, 2025 09:49:11
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Dec 18, 2025 09:48:16
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Dec 18, 2025 09:47:42
Keonjhar, Odisha:ସ୍ଲଗ- ମହିଳା ମହାବିଦ୍ୟାଳୟର ଅତିଥି ଆଧ୍ୟାପିକା ଙ୍କ ଅସ୍ୱାଭାବିକ ମୃତ୍ୟୁ । ହତ୍ୟା ଅଭିଯୋଗ ଆଣିଲେ ପରିବାର ଲୋକେ。 ଆଙ୍କାର-- କେନ୍ଦୁଝର ମହିଳା ମହାବିଦ୍ୟାଳୟର ଅତିଥି ଆଧ୍ୟାପିକା ଙ୍କର ଅସ୍ୱାଭାବିକ ମୃତ୍ୟୁ । ହତ୍ୟା ଅଭିଯୋଗ ଆଣିଲେ ପରିବାର ଲୋକେ । ମହିଳା ମହାବିଦ୍ୟାଳୟର Home Science ର ଅଧ୍ଯାପିକା ପ୍ରିୟଙ୍କା ଦାଶ ଗତ ୨ବର୍ଷ ପୂର୍ବେ ଏଠାରେ ଅଧ୍ୟାପନା କରୁଥିଲେ l ତାଙ୍କ ଘର ବାଲେଶ୍ଵର ଜିଲ୍ଲା ତାଳପଦା ଗାଁରେ । ଆଜି ସକାଳେ ପ୍ରିୟଙ୍କା, ନିଜ ଘର ଚାବି ବନ୍ଦ କରି କଲେଜ ଯିବା ସମୟରେ ହଠାତ୍ ତଳେ ପଡି ଯାଇଥିଲେ । ଏବଂ tାଙ୍କୁ ଡ଼ାକ୍ତରଖାନାରେ ଡ଼ାକ୍ତର ମୃତ ଘୋଷଣା କରିଥିଲେ । ଏ ସମ୍ପର୍କରେ ଘର ଲୋକଙୁୁ କୁ ଫୋନ୍ କରି ଜଣେ ନିଜକୁ ଅଧ୍ୟାପକ ବୋଲି କହିଥିବା ଫୋନ୍ କରିବା ପରେ ବାଲେଶ୍ବରୁ ଘରଲୋକ ପହଞ୍ଚିଥିଲେ । ହେଲେ, ମୃତ ପ୍ରିୟଙ୍କାଙ୍କ ଗଳାରେ ଏକ ଚିହ୍ନ ଥିବା ସେମାନେ ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି । ପ୍ରିୟଙ୍କାଙ୍କୁ ହତ୍ୟା କରାଯାଇଥିବା ଅଭିଯୋଗ କରି ପରିବାର ଲୋକେ କେନ୍ଦୁଝର ଟା௫ାନାରେ ଏକ ଲିଖିତ ଏତଲା ଦେଇଛନ୍ତି l ଘର ଲୋକଙ୍କୁ ଫୋନ୍ କରିଥିବା ବ୍ୟକ୍ତି ନିଜକୁ ଅଧ୍ୟାପକ କହିଥିବା ବେଳେ, ସେହି ବ୍ୟକ୍ତି ଜଣକ କେନ୍ଦୁଝର ପୁରୁଣା ବଜାର ର ରୁଦ୍ର ମିଶ୍ର ବୋଲି ଏତଲାରେ ପ୍ରିୟଙ୍କାଙ୍କ ଘର ଲୋକେ ପୋଲିସକୁ ଜଣାଇଛନ୍ତି । ଏହି ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କ ଉପରେ ସେମାନେ ସନ୍ଦେହ ପ୍ରକଟ କରିଛନ୍ତି l ରুদ୍ର ମିଶ୍ର, ପ୍ରିୟଙ୍କାଙ୍କୁ ହତ୍ୟା କରିଥିବା ସେମାନେ ଲିଖିତ ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି । ଘଟଣାର ତଦନ୍ତ କରି ଦୋଷୀଙ୍କ ବିରୋଧରେ ଦୃଢ ଦଣ୍ଡବିଧାନ କରିବାକୁ ନବେଦନ କରିଛନ୍ତି ପ୍ରିୟଙ୍କାଙ୍କ ପରିବାର ଲୋକେ । ବାଇଟ ୧-ପଦ୍ମଜା ଦାଶ, ମୃତକଙ୍କ ସମ୍ପର୍କୀୟ । ବାଇଟ ୨-ହେମେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରସାଦ ଦାଶ, ମୃତକଙ୍କ ସମ୍ପର୍କୀୟ । ବାଇଟ ୩- ହରେନ୍ଦ୍ର ମଲ୍ଲିକ, ତାଳପଦା ସରପଞ୍ଚ ।
0
comment0
Report
PKPravesh Kumar
Dec 18, 2025 09:47:20
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर बड़े फ्रॉड का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त राजा मानसिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज कर दी गई है। यह कार्रवाई 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई। प्रशासनिक और पुलिस टीम ने प्रॉपर्टी सीज करने से पहले क्षेत्र में डुगडुगी पिटवाकर कार्रवाई की सार्वजनिक मुनादी कराई। इसके बाद अभियुक्तों का बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स और अन्य अचल संपत्तियों को विधिवत रूप से सीज कर लिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम सोहावल सविता राजपूत, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाल पूराकलंदर मनोज शर्मा, कोतवाल रामजन्म भूमि अभिमन्यु शुक्ला, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गौरतलब है कि अभियुक्त राजा मानसिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह, निवासी ग्राम सरियांवा तहसील सोहावल थाना पूराकलंदर, पर प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर कई लोगों को ठगने के आरोप हैं। वर्तमान में दोनों सहित अन्य आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी उसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Dec 18, 2025 09:46:59
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Dec 18, 2025 09:46:32
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ में आज 362 नवप्रशिक्षु रंगरूट पुलिस सेवाओं के लिए रवाना हो गए। झालावाड़ के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में 19वें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें पासिंग आउट परेड के बाद रंगरूटों को पदस्थ किया गया। इंटेल अधिकारी ने दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आईजी पुलिस कोटा रेंज राजेंद्र गोयल मौजूद रहे। साथ ही झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा व पीटीएस कमांडेंट गोपीचंद मीणा भी उपस्थित थे। राजेंद्र गोयल ने प्रशिक्षुओं को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई और परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने डेमो प्रस्तुत किए जिन्हें देखने वाले चकित रह गए।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Dec 18, 2025 09:46:15
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर 2025 को प्रॉपर्टी कारोबारी कैलाश विजयवर्गीय का अपहरण कर अश्लील वीडियो बना कर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। SP कोटपूतली-बहरोड़ देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि डाबला रोड स्थित आरके विहार कॉलोनी से деньदहाड़े कैलाश विजयवर्गीय का अपहरण किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से मामले को लिया। ASP नाजिम अली और DSP राजेन्द्र कुमार बुरड़क के सुपरविजन में SHO कोटपूतली राजेश शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस की त्वरित घेराबंदी और दबिश के दबाव में आरोपी घबरा गए और अपहृत कारोबारी को बोपिया स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए। महज चार घंटे से भी कम समय में श्री कैलाश विजयवर्गीय को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय (65), आदर्श नगर, कोटपूतली, 12 दिसंबर की सुबह करीब 9:30 बजे आरके विहार कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पूजा कर बाहर निकलते ही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार वहां आकर रुकी। पहले से खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें जबरन गाड़ी में धकेल दिया, जहां पहले से मौजूद तीन अन्य व्यक्तियों ने मुंह ढककर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। आरोपियों ने उन्हें कच्चे-पक्के रास्तों से सुंदरपुरा गांव के पास एक सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की, कपड़े उतरवाए और डराने के लिए हवाई फायर किया। बाद में वहां एक महिला को बुलाकर जबरन अश्लील वीडियो बनाई गई। आरोपियों ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और रकम की व्यवस्था के लिए 10 दिन का समय दिया। घटना के बाद आरोपी कारोबारी को भोपिया के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोटपूतली में धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई तकनीकी सहायता, मुखबिर तंत्र और दबिश के जरिए चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विकास उर्फ विक्का गुर्जर, संदीप उर्फ घोलाराम गुर्जर, कृष्ण गुर्जर और शेरसिंह राजपूत शामिल हैं। चारों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस इस संगठित अपराध से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। SP के आदेश पर कोटपूतली पुलिस ने चारो बदमाशों की शहर की मुख्य मार्गो से परेड निकाली जिस पर शहरवासियो की मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top