Back
Barabanki में गरिमा पर बवाल, अपर्णा यादव ने नीतीश-निषाद से माफी मांगने की मांग की
NSNITIN SRIVASTAVA
Dec 17, 2025 07:53:45
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ पर बवाल, नीतीश कुमार की हरकत और संजय निषाद के बयान पर भड़कीं अपर्णा यादव, बोलीं- तुरंत मांगें माफी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला का बुर्का खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद के बयान ने भी विवाद को और हवा दे दी है। संजय निषाद ने इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नकाब (हिजाब) छू दिया तो इतना हो गया है, कहीं और छूते तब क्या हो जाता? जिसपर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कड़ा ऐतराज जताया है। बाराबंकी जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी भी महिला की गरिमा, उसके धर्म या जाति को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार द्वारा किया गया कृत्य और संजय निषाद का बयान दोनों ही निंदनीय हैं।
अपर्णा यादव ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में बैठे लोगों को अपने शब्दों और व्यवहार की मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस मामले में नीतीश कुमार और संजय निषाद दोनों को तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाया जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 17, 2025 09:31:240
Report
MKMukesh Kumar
FollowDec 17, 2025 09:31:000
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowDec 17, 2025 09:30:330
Report
0
Report
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowDec 17, 2025 09:24:170
Report
NJNaynee Jain
FollowDec 17, 2025 09:24:030
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowDec 17, 2025 09:23:430
Report
NJNaynee Jain
FollowDec 17, 2025 09:23:23Noida, Uttar Pradesh:TMC MP Ritabrata Bandopadhyay on CM Mamta Banerjee's assembly Bhawanipur voter list issue
0
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 17, 2025 09:23:110
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 17, 2025 09:22:310
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowDec 17, 2025 09:22:180
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 17, 2025 09:22:060
Report
VAVishnupriya Arora
FollowDec 17, 2025 09:21:480
Report
MCManish Chaudary
FollowDec 17, 2025 09:21:150
Report