Back
गाजीपुर में कांग्रेस नेताओं की हिरासत, भाजपा कार्यालय घेराव से पहले पुलिस ने कार्रवाई
ATALOK TRIPATHI
Dec 18, 2025 11:15:36
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
भाजपा डरती है तो पुलिस को आगे करती, दर्जनभर कांग्रेस नेता हिरासत में, भाजपा कार्यालय घेराव से पहले पुलिस कार्रवाई
कांग्रेस नेताओं का हाउस अरेस्ट, भाजपा कार्यालय घेराव से पहले पुलिस कार्रवाई
सुनील राम के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रास्ते में रोका
भाजपा कार्यालय जाते समय दर्जनों कांग्रेस नेताओं गिरफ्तार
नेशनल हेराल्ड मामले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
पुलिस की सख्ती के बावजूद सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
जिलाध्यक्ष सुनील राम व शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा हिरासत में
कांग्रेस का आरोप, डर के कारण भाजपा पुलिस को आगे कर, करवा रही हाउस अरेस्ट
लोकतंत्र का गला घोंट रही भाजपा सरकार, कांग्रेस
भारी पुलिस बल तैनात, भाजपा कार्यालय छावनी में तब्दील
गाजीपुर में कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दर्जनभर कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस का आरोप है कि जब-जब भाजपा सरकार डरती है, तब-तब विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस को आगे करती है और हाउस अरेस्ट और गिरफ्तारियों का सहारा लिया जाता है।
दरअसल, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गाजीपुर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाना तय था। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को कथित तौर पर झूठे तरीके से फंसाए जाने के विरोध में किया जाना था।
लेकिन प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। बावजूद इसके कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े।
मौके पर पहले से तैनात भारी संख्या में पुलिस बल ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक रोक लिया और हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि देश की मौजूदा भाजपा सरकार बदले की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी पिछले सात वर्षों से ईडी जैसी एजेंसियों की कार्रवाई का सामना कर रही है और अब गांधी परिवार को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन इस अन्याय को देश की सड़कों पर उजागर करेंगे।
बताया जा रहा है कि बीती रात से ही पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा को हिरासत में लेने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया गया, जबकि आज भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष समेत कई नेताओं को गिरफ्तार कर शहर कोतवाली ले जाया गया। गिरफ्तार किए गए नेताओं में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, चंद्रिका सिंह, महबूब निशा, हामिद अली, रईस अहमद, आलोक यादव, आशुतोष गुप्ता, सतीश उपाध्याय, किरण, नजमा, लाडली, रूस्खना, अफसाना, देवेंद्र सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। फिलहाल कांग्रेस नेताओं को कोतवाली में बैठाया गया है और पूरे मामले को लेकर गाजीपुर की सियासत गरमा गई है।
बाइट- सुनील राम- कांग्रेस जिलाध्यक्ष, गाजीपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
44
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowDec 18, 2025 19:00:440
Report
कांकेर के बड़े तेवड़ा में धर्मांतरण विवाद: शव कब्र से निकाला, चर्च में आगजनी, ईसाई समुदाय आने की सूच
0
Report
105
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 18, 2025 18:46:520
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 18, 2025 18:46:340
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 18, 2025 18:46:150
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 18, 2025 18:45:540
Report
PTPawan Tiwari
FollowDec 18, 2025 18:45:430
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 18, 2025 18:45:240
Report
0
Report
STSharad Tak
FollowDec 18, 2025 18:30:150
Report
0
Report