Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284001

झांसी में पीएलबी अधिकार मित्रों का कलस्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू हुआ।

Dec 08, 2025 13:58:34
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh
झांसी के विकास भवन सभागार में पीएलबी अधिकार मित्रों का कलस्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम सोमवार को शुरू हुआ। इसका उद्घाटन जिला जज ने किया। इस प्रोग्राम में महोबा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर और झांसी के पीएलबी प्रशिक्षण ले रहे हैं। ये पीएलबी अपने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को कानून के बारे में जागरूक करेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शरद कुमार चौधरी ने बताया कि उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के निर्देश हैं कि लोगों को विधि के बारे में जागरूक किया जाए। इससे लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पीएलबी अधिकार मित्रों का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे पीएलबी को कानून के बारे में जानकारी मिलेगी और वे अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक कर सकेंगे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KHKHALID HUSSAIN
Dec 16, 2025 03:50:34
Chaka, :CIK ने कश्मीर के सात जिलों में आतंकवाद के महिमामंडन के मामले में सुबह-सुबह छापे मारे。 सूत्रों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने मंगलवार को कश्मीर घाटी में कई जगहों पर सुबह-सुबह छापे मारे। यह कार्रवाई आतंकवाद से जुड़े एक मामले की चल रही जांच का हिस्सा है, जिसमें आतंकवाद का ऑनलाइन महिमामंडन और भर्ती गतिविधियां शामिल हैं。 अधिकारियों ने बताया कि ये छापे सात जिलों में 12 जगहों पर मारे जा रहे हैं, जिनमें पुलवामा, बडगाम, कुलगाम, श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग और कुपवाड़ा शामिल हैं。 उन्होंने बताया कि ये तलाशी FIR नंबर 03/2023 के सिलसिले में उचित सर्च वारंट हासिल करने के बाद की जा रही है, जो IPC की धारा 153-A और 505, और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13 और 18 के तहत पुलिस स्टेशन CIK में दर्ज की गई है。 अधिकारियों ने बताया कि यह मामला आतंकवाद से जुड़े अपराधों से संबंधित है, खासकर व्यक्तियों को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी रैंकों में भर्ती करने के इरादे से आतंकवादी विचारधारा का ऑनलाइन महिमामंडन और प्रचार करना। उन्होंने कहा कि और जानकारी का इंतजार है।
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Dec 16, 2025 03:50:16
Bhilwara, Rajasthan:जिला : भीलवाड़ा विधानसभा: मांडल खबर लोकेशन : मांडल गंगा का खेड़ा डंपिंग यार्ड जानलेवा बना; ग्रामीणों ने प्रदर्शन सुरक्षा की मांग की मांडल। गंगा का खेड़ा चौराहे के पास बना डंपिंग यार्ड अब ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरे का कारण बनता जा रहा है। यार्ड के चारों ओर पक्की बाउंड्री वॉल नहीं होने से कचरा खुले में फैल रहा है, जिसे खाकर आवारा मवेशियों की लगातार मौत हो रही है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। पूर्व एसडीएम छोटू लाल शर्मा को भी इस संबंध में शिकायत दी गई थी, जिन्होंने डंपिंग यार्ड की चारदीवारी निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। खुले कचरे से उठती दुर्गंध, संक्रमण फैलने की आशंका और सड़क किनारे फैली गंदगी के कारण आमजन का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम, नायब तहसीलदार तथा मांडल बीडीओ गुलाब सिंह पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की और मौके का निरीक्षण किया। बीीडीयो गुलाब सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि डंपिंग यार्ड की पक्की चारदीवारी का कार्य चार दिनों के भीतर शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही, फिलहाल अस्थायी व्यवस्था कर मवेशियों के यार्ड में प्रवेश को रोका जाएगा, ताकि पशुओं की जान को बचाया जा सके। नायब तहसीलदार ने भी संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि तय समय में काम शुरू नहीं हुआ तो वे दोबारा सामूहिक आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से कचरे के सुरक्षित निस्तारण और नियमित सफाई व्यवस्था लागू करने की भी मांग की है। बाइट - गुलाब सिंह, बीडीओ
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Dec 16, 2025 03:49:16
Munger, Bihar:सड़क पर बह रहे नाले के पानी से दर्जनों घर के लोगों को हो रही परेशानी, नाले के गंदे पानी में घुसकर आवागमन करते ग्रामीण। मुंगेर:धरहरा प्रखंड के अमारी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 में नाला की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बहने लगा है। इससे वार्ड के करीब एक दर्जन से अधिक परिवारों को रोजाना इसी दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिससे लोगों में नाराजगी और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीण विजय कुमार, अभिनंदन राज, प्रभात कुमार, पांडव कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश चौधरी, अबोध यादव, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि दिनेश पासवान, बबलू गुप्ता, कारे लाल मंडल, विश्वास यादव, अमोद यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से नाला जाम है। उसका गंदा पानी गली में फैला हुआ है। हालात ऐसे हैं कि घर से बाहर निकलते ही लोगों को नाले के पानी में पैर डालकर आना-जाना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार पंचायत के मुखिया को दी गई। लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। वहीं इस संबंध में अमारी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार साहू ने बताया कि नाले और जलजमाव की समस्या की सूचना मिली है, समस्या का समाधान जल्द ही कराया जाएगा।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Dec 16, 2025 03:48:58
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी की पहाड़ी इलाकों में पुलिस छानबीन के दौरान एक मानव कंकाल मिला है। पुलिस ने कंकाल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से तोपचांची थाना क्षेत्र के वाटर बोर्ड परिसर में शव देखे जाने की चर्चा क्षेत्र में फैली हुई थी। इसी सूचना के आधार पर तोपचांची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। रविवार को पुलिस ने तोपचांची झील के आसपास के जंगली क्षेत्रों में छानबीन की, लेकिन वहां से कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जांच के क्रम में सोमवार को पुलिस को चलकरी की पहाड़ी इलाकों में कंकाल मिला। कंकाल के पास से कुछ कागजात, एक पर्स तथा चाबी भी बरामद हुई है। पुलिस ने कंकाल समेत सभी सामानों को जब्त कर तोपचांची थाना ले आई है। कंकाल की पहचान फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस संबंध में तोपचांची थाना प्रभारी अजित भारती ने बताया कि सर्च के दौरान एक मानव खोपड़ी और जबड़ा मिला है, जिसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Dec 16, 2025 03:48:04
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Dec 16, 2025 03:47:49
0
comment0
Report
MMManoranjan Mishra
Dec 16, 2025 03:45:31
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : অনৈতিক ভাবে বদলির নির্দেশিকার প্রতিবাদে পুরুলিয়ার ছড়রায় স্থিত পশ্চিমবঙ্গ রাজ্য বিদ্যুৎ বিতরণ কোম্পানি লিমিটেডের ১০ মেগাওয়াট সোলার পিভি পাওয়ার প্ল্যান্টের বাইরে ১৮ দিন ধরে লাগাতার অবস্থান বিক্ষোভে সামিল অস্থায়ী চুক্তিভিত্তিক কর্মীরা । আন্দোলনকে সমর্থন করে অস্থায়ী কর্মীদের পাশে দাঁড়ালেন হিন্দ মজদুর সভা । রিজিওনাল ম্যানেজার এবং ঠিকাদার সংস্থার বিরুদ্ধে দুর্নীতির আভিযোগ অস্থায়ী কর্মী এবং হিন্দ মজদুর সভার কনভেনরের। অভিযোগ অস্বীকার করেছেন বিদুৎ বিভাগের রিজিওনাল ম্যানেজার রজত টিকাদার । বিক্ষোভরত অস্থায়ী কর্মীদের অভিযোগ, ২০১৬ সাল থেকে পশ্চিমবঙ্গ রাজ্য বিদ্যুৎ বিতরণ কোম্পানি লিমিটেডের ১০ মেগাওয়াট সোলার পিভি পাওয়ার প্ল্যান্টে কাজের সঙ্গে যুক্ত । বর্তমানে ১৩ জন কর্মী রয়েছেন। এর মধ্যে চুরির মিথ্যা আরোপ দিয়ে হঠাৎ করে চারজন কর্মীকে অন্যত্র বদলি করার নির্দেশিকা জারি করা হয় । কেন বদলি করা হলো জানতে চাইলে বিদুৎ বিভাগের আধিকারিক এবং ঠিকাদার সংস্থা কোনো সদুত্তর দেয়নি । এই বদলির নির্দেশিকা বাতিলের দাবি জানিয়ে কর্মবিরতিতে সামিল হয়েছেন সকল অস্থায়ী কর্মীরা । কর্মীদের দাবিকে সমর্থন করেছে হিন্দ মজদুর সভা। সংগঠনের কনভেনর অজিত প্রসাদ মাহাতো বলেন, ঠিকাদার সংস্থা এবং রিজিওনাল ম্যানেজার দুর্নীতির সঙ্গে যুক্ত। অস্থায়ী কর্মীদের বদলির নির্দেশিকা বাতিল না হলে স্মারকলিপি প্রদান করা হবে।  যদিও পুরুলিয়ার বিদুৎ বিভাগের রিজিওনাল ম্যানেজার রজত টিকাদার তাঁর বিরুদ্ধে ওঠা সমস্ত অভিযোগ অস্বিকার করেছেন। তিনি বলেন, অস্থায়ী কর্মীদের আন্দোলনের কথা শুনেছি । বদলির নির্দেশিকা বেসরকারি সংস্থা থেকে করা হয়েছে । বিষয়টি আমাদের এক্তিয়ারভুক্ত নয় । বাইট: ১) জয়দেব দাস (অস্থায়ী কর্মী) ২) অজিত প্রসাদ মাহাতো (কনভেনর, হিন্দ মজদুর সভা) ৩) রজত টিকাদার (রিজিওনাল ম্যানেজার)
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top