Back
SDM का कॉलर पकड़कर महिलाओं ने घेरा; मधुबन में FIR की तैयारी
PPPrakash Pandey
Dec 15, 2025 14:32:11
Mau, Uttar Pradesh
मऊ के रामपुर काठतराव मे SDM राजेश अग्रवाल का महिलाओ ने पकड़ा कालर
मऊ में खड़ंजे का विवाद सुलझाने गए SDM को महिलाओं ने घेर लिया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बावजूद महिलाएं SDM पर टूट पड़ीं। उनके साथ धक्का-मुक्की की और कॉलर पकड़ लिया। किसी तरह अर्दली ने बीच-बचाव कर SDM को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकार कर लोगों को दूर किया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। SDM ने महिलाओं पर FIR दर्ज कराने की बात कही है। मामला मधुबन तहसील क्षेत्र का है।
आपको बता दे की काठतराव गांव में पुराने कच्चे रास्ते को लेकर 2 साल से झगड़ा चल रहा है। यहां 30 मीटर लंबा खड़ंजा लगना था। मधुबन के SDM राजेश अग्रवाल का आरोप है कि गांव के विजय शंकर तिवारी का परिवार दबंग किस्म का है। वह अपने घर के सामने खड़ंजा नहीं लगने दे रहा था। बार-बार काम रोक रहा था। जबकि गांव के लिए एक ही आने-जाने के रास्ते को देखते हुए अपर आयुक्त ने खड़ंजा बनवाने का आदेश दिया था। SDM ने बताया कि विनय का आबादी में कब्जा है और बाउंड्री वॉल बनाकर रास्ते को भी रोका जा रहा है। वो खड़ंजा लगाने पर स्टे लेने के लिए हाईकोर्ट भी गया था। लेकिन, हाईकोर्ट ने तिवारी परिवार को निचली अदालत जाने को कहा था। मामला दीवानी कोर्ट में चल रहा है। वो बार-बार दीवानी कोर्ट का हवाला देकर काम रुकवा रहा है।
देखते ही देखते महिलाए भड़की
डीएम ने इस मामले को सुलझाने का आदेश मधुबन के एसडीएम राजेश अग्रवाल को दिया। सोमवार दोपहर ढाई बजे एसडीएम राजेश अग्रवाल दल-बल के साथ खड़ंजा लगवाने गए थे। आरोप है कि इस दौरान विनय तिवारी परिवार की महिलाओं ने एसडीएम और राजस्वकर्मियों का घेराव कर लिया।
देखते ही देखते महिलाएं SDM और अफसरों पर टूट पड़ीं। वीडियो में कई महिलाएं एसडीएम के साथ धक्का-मुक्की करती नजर आ रही हैं। इस दौरान महिलाओं ने SDM का कॉलर पकड़ लिया। अर्दली ने किसी तरह बीच-बचाव किया और SDM को महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकाकर कर लोगों को दूर किया।
SDM बोले- मेरे साथ अभद्रता की गई
SDM राजेश अग्रवाल ने बताया- महिलाओं ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और कॉलर तक पकड़ लिया। इन पर समुचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी और FIR भी दर्ज होगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ मधुबन अभय सिंह भी मौके पर पहुंचे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnkit Mittal
FollowDec 15, 2025 16:19:210
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 15, 2025 16:19:070
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 15, 2025 16:18:57Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
कोहरे का दिखा एक्सीडेंटल असर
रोड पर एक कार ने ब्रेक लगाया तो कई कार टकराई
सामने आया वीडियो
सुबह का मामला
VIP रोड पर हुई घटना
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 15, 2025 16:18:470
Report
DRDamodar Raigar
FollowDec 15, 2025 16:18:320
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 15, 2025 16:18:110
Report
MIMohammad Imran
FollowDec 15, 2025 16:17:580
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowDec 15, 2025 16:17:490
Report
ASArvind Singh
FollowDec 15, 2025 16:17:300
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 15, 2025 16:17:150
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 15, 2025 16:15:540
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowDec 15, 2025 16:15:320
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 15, 2025 16:15:140
Report
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowDec 15, 2025 16:01:420
Report