Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandsaur458001
मंदसौर में राजनीतिक रंजिश के हिंसक हिसाब: एक की मौत, दूसरा घायल
MPManish Purohit
Dec 19, 2025 03:05:00
Mandsaur, Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश के मंदसौर के भाव गाड़ थाना क्षेत्र के मऊ खेड़ी में पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर एक ही समाज के दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें चाकू बाजी में एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने चार आरोपियों को नामज़द किया है जिनमें से एक को राउंडअप कर लिया गया है। मृतक का नाम महेंद्र सिंह है जबकि उनके पुत्र अजय गंभीर रूप से घायल हुआ है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSManish Sharma
Dec 19, 2025 04:46:05
Aligarh, Uttar Pradesh:अकराबाद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल, सिकंदरपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसा सिकंदरपुर के पास उस समय हुआ, जब बाइक सवार युवक सड़क पर फिसलकर गिर पड़े इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने सड़क पर पड़े दोनों युवकों को कुचल दिया हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक के मुताबिक, बाइक फिसलने के कारण वे सड़क पर गिरे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Dec 19, 2025 04:45:44
Sambhal, Uttar Pradesh:टॉपलाइन संभल में पीएसी के जवानों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है; वायरल वीडियो में पीएसी के कई जवान एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित युवक ने मारपीट के आरोपी पीएसी के जवानों पर कानूनी कार्यवाही के लिए संभल सदर कोतवाली में तहरीर दी है। मामले की जानकारी के बाद एसपी कृष्ण विश्नोई ने सीओ आलोक भाटी को मारपीट के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। मामले संभल सदर कोतवाली इलाके के यशोदा चौराहे के समीप होटल का है। पीड़ित युवक सागर रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपने दोस्त के साथ होटल पर खाना खा रहा था, इसी दौरान इसी होटल में खाना खा रहे पीएसी के जवानों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज से विवाद बढ़ने पर होटल में मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था, जिसके बाद पीएसी के जवान चले गए लेकिन कुछ ही देर बाद अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा वापस आ गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया। पीएसी के जवानों की मारपीट से पीड़ित की आंख में गंभीर चोट आई है। मारपीट की पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फिलहाल एसपी कृष्ण विश्नोई ने सीओ आलोक भाटी को युवक के साथ की गई मारपीट के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Dec 19, 2025 04:45:18
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Dec 19, 2025 04:31:24
Jalpaiguri, West Bengal:বিধানসভা ভোটের আগেই ধূপগুড়ি বাইপাসের জমি জট মেটাতে উদ্যোগী প্রশাসন। জমিদাতাদের সঙ্গে বৈঠক ডিএম, এসপির। বৈঠকে জমির ক্ষতিপূরণের পরিমাণ বৃদ্ধির আর্জি কৃষকদের। বিষয়টি খতিয়ে দেখে দ্রুত প্রয়োজনীয় পদক্ষেপের আশ্বাস জলপাইগুড়ির জেলাশাসক শমা পারভীনের। কেন্দ্রীয় সরকারের প্রকল্পে গুজরাত থেকে গুয়াহাটি পর্যন্ত ফোর লেনের রাস্তা তৈরি হচ্ছে। এই রাস্তার জন্য প্রয়োজনীয় জমি নিয়ে জট দেখা দিয়েছে জলপাইগুড়ি জেলার ধূপগুড়িতে। শহরের উপর দিয়ে ফোর লেন নিয়ে যাওয়ার মতো সুযোগ নেই। সেকারণে ধুপগুড়ির খোলাইগ্রাম থেকে ভেমটিয়া পর্যন্ত প্রায় সাড়ে আট কিমি বাইপাস করতে হবে। এজন্য প্রায় তিনশো কৃষকের জমি অধিগ্রহণ প্রয়োজন। কৃষকরা জমি দিতে রাজি থাকলেও ক্ষতিপূরণ নিয়ে তাঁদের একাংশের আপত্তি রয়েছে। সরকার রাস্তা তৈরির জন্য যে জমি নিচ্ছে তার সঠিক দাম দেওয়া হচ্ছে না বলে দাবি তাঁদের। নিয়েই জট কাটাতে কৃষকদের সঙ্গে বৈঠক করলেন জেলাশাসক।
0
comment0
Report
TDTapan Deb
Dec 19, 2025 04:30:47
0
comment0
Report
DSDM Seshagiri
Dec 19, 2025 04:23:34
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Dec 19, 2025 04:22:40
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार गैरेज मिस्त्री को कुचल दिया। जिससे साइकिल सवार गैरेज मिस्त्री की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना जीरो माइल थाना क्षेत्र के एनएच 31 की है। मृतक की व्यक्ति पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव के वार्ड नंबर-14 के रहने वाले स्व. बुद्ध ठाकुर का पुत्र अर्जुन ठाकुर के रूप में की गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही जीरोमाइल थाना की पुलिस घटनास्थल पर तत्काल पहुंची और आवश्यक जानकारी ली। साथ ही साथ सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अर्जुन ठाकुर पपरौर के शिबू गैरेज में काम करता था। काम खत्म करके अपने साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान जीरोमाइल से बेगूसराय की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने साइकिल में जोरदार धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर ही अर्जुन ठाकुर की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क को भी जमकर कुछ देर के लिए हंगामा किया। इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया.
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Dec 19, 2025 04:22:01
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी ने उज्जैन में ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह उज्जैन पूरी तरह कोहरे की आगोश में डूबा नजर आया। विशेषकर रामघाट पर शिप्रा नदी के दृश्य मनमोहक लेकिन अत्यधिक सर्द थे। ठंड से बचने के लिए शहरवासी सुबह-शाम अलाव का सहारा लेते और गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दे रहे हैं। जीवाजी वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, बीती रात सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जहाँ न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, जो पिछले दिन का आधिकतम तापमान डिग्री 29.5 डिग्री तक पहुँच गया । वेधशाला अधीक्षक राजेंद्र गुप्त का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक बर्फीली हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
0
comment0
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
Dec 19, 2025 04:21:26
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर में अंधविश्वास और टोनही प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तंत्र-मंत्र से मृत महिला को जिंदा करने का झूठा दावा करने वाले दो फरार बैगाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके साथ पहले से गिरफ्तार एक पुलिस अधिकारी (एएसआई) सहित कुल 10 आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं। यह मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है, जहां दुख की घड़ी में अंधविश्वास ने एक निर्दोष महिला को टोनही बताकर प्रताड़ित कराया। मामला 8 नवंबर 2025 को शुरू हुआ, जब रायपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) की पत्नी सुनीता भगत की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सुनीता अपने पैतृक गांव भिंजपुर आई हुई थीं। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन उन्हें शक था कि किसी की बुरी नजर या टोने-टोटके से मौत हुई है। इस शक में उन्होंने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के एक बैगा कृपा चौहान से संपर्क किया। कृपा चौहान ने अपने साथियों के साथ मिलकर तंत्र-मंत्र से सुनीता को जिंदा करने का दावा किया और इसके बदले परिजनों से 60 हजार की मांग की जिसपर परिजनों से उसे 11 हजार रुपये दिए। बैगाओं ने गांव पहुंचकर मृतका की कब्र के पास तंत्र-मंत्र किया और और अधिक पैसे की मांग की। जब परिजनों ने कहा कि सुनीता को जिंदा करने के बाद ही बाकी रकम देंगे, तो बैगाओं ने असफलता का ठीकरा गांव की ही एक महिला फौसी बाई (53 वर्ष) पर फोड़ दिया। उन्होंने फौसी बाई को टोनही बताकर कहा कि इसी की वजह से मंत्र काम नहीं कर रहा। इसके बाद एएसआई सहित परिजनों ने आक्रोश में फौसी बाई के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की, गालियां दीं और बाल पकड़कर घसीटा। फौसी बाई ने 8 नवंबर को थाना दुलदुला में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई सहित मृतका के परिजनों और दो बैगाओं कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 296, 351(2), 115(2), 333, 190, 191(2) और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 4 व 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया। हालांकि, दो बैगा – रत्थू राम चौहान (53 वर्ष) और विरनची महतो (63 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम लेंथरा, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ – घटना के बाद से फरार थे। जशपुर पुलिस की टीम ने मुखबिर और तकनीकी जानकारी के आधार पर उन्हें उनके गांव से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल होने वाली बंदर की हड्डी भी जब्त की है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Dec 19, 2025 04:20:52
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक के बाद एक दो पेट्रोल पंपों पर लूट की घटना सामने आई पहली घटना रतहरा बायपास स्थित गर्ग फाइलिंग स्टेशन में नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 45 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद लुटेरों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाशों की हरकतें कैद हुई हैं... वहीं दूसरी घटना विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पेट्रोल पंप में बदमाशों ने पहले पेट्रोल टंकी फुल कराई फिर विवाद किया कर्मचारी के हाथ से पैसे छीन कर फरार हो गए... जानकारी के अनुसार, बदमाश हथियार के बल पर कर्मचारियों को धमकाते हुए कैश लेकर मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर जांच तेज की जा रही है。 पुलिस का कहना है कि फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Dec 19, 2025 04:20:34
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top