Back
राजगीर महोत्सव 2025: 19-21 दिसम्बर में सांस्कृतिक धूम
RKRishikesh Kumar
Dec 19, 2025 01:01:00
CHANDI, Harnaut, Bihar
राजगीर महोत्सव आज एक भव्य सांस्कृतिक उत्सव के रूप में स्थापित हो चुका है। तब से लेकर अब तक यह महोत्सव हर वर्ष दिसंबर महीने में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष राजगीर महोत्सव 2025 का आयोजन 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं। 19 दिसंबर को राजगीर महोत्सव 2025 का भव्य उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा होने की सम्भावना हैं. महोत्सव के पहले दिन यानी 19 दिसंबर को सुप्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर अपने कैलाश खेर बैंड के साथ राजगीर की वादियों में अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। वहीं 20 दिसंबर को इंडियन आइडल सीजन-10 के विजेता सलमान अली अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। जबकि 21 दिसंबर को प्रसिद्ध गायिका भव्या पंडित की सुरीली आवाज़ से राजगीर की वादियाँ गूंज उठेंगी। राजगीर महोत्सव की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलीक खांडेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार महोत्सव के दौरान आयोजित ग्रामश्री मेला विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेले में तरह-तरह के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें जीविका दीदियों के स्टॉल, पुस्तक मेला, व्यंजन मेला, ग्राम कृषि मेला प्रमुख हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, राजस्थान, असम, गुजरात और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के उद्योग और स्व-सहायता समूह इस बार ग्रामश्री मेले में अपने उत्पादों के साथ भाग ले रहे हैं। कुल मिलाकर, राजगीर महोत्सव 2025 संस्कृति, संगीत, हस्तशिल्प और लोक परंपराओं का अद्भुत संगम साबित होने जा रहा है, जो पर्यटकों को राजगीर की ओर आकर्षित करेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowDec 19, 2025 02:31:560
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowDec 19, 2025 02:31:450
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowDec 19, 2025 02:31:110
Report
SPSohan Pramanik
FollowDec 19, 2025 02:30:380
Report
ASArvind Singh
FollowDec 19, 2025 02:18:050
Report
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के 12 स्थलों से अतिक्रमण हटाकर 46.890 हेक्टर वन भूमि को कराया गया खाली
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowDec 19, 2025 02:17:410
Report
AMALI MUKTA
FollowDec 19, 2025 02:15:300
Report
0
Report
0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowDec 19, 2025 02:03:340
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 19, 2025 02:03:160
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 19, 2025 02:02:500
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 19, 2025 02:02:390
Report
ADAjay Dubey
FollowDec 19, 2025 02:02:210
Report