Back
शाजापुर में अचानक ठंड, तापमान 4°C तक गिरा
MJManoj Jain
Dec 17, 2025 05:45:54
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर में बुधवार सुबह से मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। शहर में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तीन-चार दिन पहले तक अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, जिसमें अब उल्लेखनीय कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी इसी तरीके का मौसम और अधिकतम न्यूनतम तापमान बने रहने की संभावना जताई है।
बुधवार सुबह के समय शहरी हाईवे क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। ठंड बढ़ने के कारण लोग आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकले। सर्दी से बचाव के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में अलाव जलाए गए, जबकि कई लोग घरों में गर्म कपड़े और कंबलों का उपयोग करते दिखे। वाहन चालक दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेडलाइट जलाकर यात्रा कर रहे थे।
मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि वर्तमान में आर्द्रता 31 प्रतिशत दर्ज की गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा से औसतन 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। उन्होंने अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह का ठंडा मौसम बने रहने की संभावना जताई है, साथ ही जिले में कोहरा छाने की भी आशंका व्यक्त की। बुधवार सुबह 9 बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
ASARVINDER SINGH
FollowDec 17, 2025 07:21:430
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 17, 2025 07:21:120
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 17, 2025 07:20:550
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 17, 2025 07:20:370
Report
VSVISHAL SINGH
FollowDec 17, 2025 07:20:240
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 17, 2025 07:20:100
Report
KKKARAN KHURANA
FollowDec 17, 2025 07:19:520
Report
PPPrakash Pandey
FollowDec 17, 2025 07:19:370
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 17, 2025 07:19:190
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 17, 2025 07:18:550
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 17, 2025 07:18:380
Report