Back
अलवर SCR ड्राफ्ट: 1.10 लाख वोटर नाम हटे, विधानसभा क्षेत्र भारी बदलाव
JGJugal Gandhi
Dec 16, 2025 12:24:11
Alwar, Rajasthan
अलवर में एसआईआर ड्राफ्ट जारी, 6 विधानसभा क्षेत्रों से 1.10 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम कटे
अलवर में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) के तहत मंगलवार को एब्सेंट, शिफ्टेड और मृत वोटरों की ड्राफ्ट सूची जारी कर दी गई। इस ड्राफ्ट के अनुसार जिले की छह विधानसभा सीटों में कुल 1 लाख 10 हजार 245 वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
जारी आंकड़ों के मुताबिक, 62 हजार 759 वोटर एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट पाए गए, जबकि 26 हजार 100 वोटरों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा 8 हजार 303 वोटर डबल पाए गए और 12 हजार 690 वोटर अपने दर्ज पते पर अनुपस्थित मिले। वहीं 373 वोटरों के नाम अन्य विभिन्न कारणों से सूची से हटाए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से सबसे ज्यादा असर अलवर शहर सीट पर पड़ा है, जहां करीब 41 हजार वोटरों के नाम कटे हैं। वहीं सबसे कम कटौती थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 हजार और कठूमर में करीब 11 हजार वोटरों की हुई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भी करीब 17 हजार वोटरों के नाम सूची से हटाए गए हैं।
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि जिन मतदाताओं के नाम किसी भी कारण से एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस का जवाब देकर संबंधित मतदाता अपना पक्ष रख सकते हैं और पात्र होने पर पुनः अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। यह नोटिस वितरण प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 16, 2025 12:23:590
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 16, 2025 12:23:340
Report
BKBIMAL KUMAR
FollowDec 16, 2025 12:23:140
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 16, 2025 12:22:550
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 16, 2025 12:20:59Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में सीएम की बैठक करने का विजुअल है।
0
Report
PSPramod Sinha
FollowDec 16, 2025 12:20:520
Report
AMAbhishek Mathur
FollowDec 16, 2025 12:20:320
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 16, 2025 12:20:220
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 16, 2025 12:20:020
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 16, 2025 12:19:37Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ
लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना चौथा T20 मुकाबला खेलने पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार रात 10:30 बजे फीनिक्स पलासिया मॉल में पहुंचकर धुरंधर फिल्म देखी.
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 16, 2025 12:19:260
Report
VKVISHAL KAROLE
FollowDec 16, 2025 12:19:110
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 16, 2025 12:18:590
Report
SKSACHIN KASABE
FollowDec 16, 2025 12:18:480
Report