Back
शहडोल: धनपुरी नगरपालिका यार्ड से अवैध साल-सरई लकड़ी जप्त, कार्रवाई पर उठे सवाल
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Dec 18, 2025 10:40:49
Shahdol, Madhya Pradesh
एंकर -शहडोल जिले के धनपुरी नगरपालिका से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है,जहाँ नगरपालिका परिषद के यार्ड के अंदर ही अवैध साल और सरई की बेशकीमती लकड़ी पाए जाने के बाद वन विभाग की टीम ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है,लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि-अगर यही लकड़ी किसी आम व्यक्ति के पास मिलती, तो क्या कार्रवाई इतनी नरम होती?
वीओ01-यह तस्वीरें शहडोल जिले के धनपुरी नगरपालिका परिषद के यार्ड की हैं,जहाँ वन वृत्त बुढार की टीम ने दबिश देकर भारी मात्रा में साल और सरई की अवैध लकड़ी जप्त की है।बताया जा रहा है कि यह लकड़ी बिना किसी वैध अनुमति और अभिलेखों के नगरपालिका परिसर में रखी गई थी।
वीओ02-कार्रवाई बुढार वन परिक्षेत्र के अधिकारियों द्वारा की गई,
जिसमें नगरपालिका यार्ड से बेशकीमती साल–सरई की लकड़ी को जब्त किया गया।यह पूरी कार्रवाई नगरपालिका परिषद के अंदर की गई,जिससे मामला और भी गंभीर हो जाता है。
वीओ03-हालाँकि, सवाल अब कार्रवाई की निष्पक्षता पर उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि-यदि यही लकड़ी किसी आम नागरिक या ग्रामीण के पास पकड़ी जाती,
तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर, गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई होती।
वीओ04-लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि नगरपालिका परिषद के यार्ड से लकड़ी मिलने के बावजूदअब तक किसी भी जिम्मेदार नगरपालिका कर्मचारी या अधिकारी पर सीधी कार्रवाई नहीं की गई है।वन मंडल अधिकारी के बयान में भी
व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करने से बचते हुए केवल सामान्य कार्रवाई की बात कही जा रही है।
वीओ05-यही वजह है कि अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या वन मंडल अधिकारी द्वारा नगरपालिका कर्मचारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है?या फिर कानून का पैमाना सिर्फ आम जनता के लिए ही सख्त है?
वीओ06-अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर नामजद कार्रवाई होती है,या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।फिलहाल वन विभाग की कार्रवाई ने नगरपालिका और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
बाइट 01-श्रद्धा प्रेंद्रे (डीएफओ दक्षिण वन मंडलशहडोल)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAVNISH SINGH
FollowDec 18, 2025 12:23:120
Report
SVSANDEEP VASAVA
FollowDec 18, 2025 12:22:550
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 18, 2025 12:22:300
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 18, 2025 12:22:180
Report
ASAmit Singh
FollowDec 18, 2025 12:22:070
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 18, 2025 12:21:400
Report
BSBhanu Sharma
FollowDec 18, 2025 12:21:200
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 18, 2025 12:21:040
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 18, 2025 12:18:220
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowDec 18, 2025 12:17:540
Report
BPBurhan pathan
FollowDec 18, 2025 12:17:330
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 18, 2025 12:17:080
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 18, 2025 12:16:530
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 18, 2025 12:16:410
Report
HBHemang Barua
FollowDec 18, 2025 12:16:260
Report